घृष्णेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र के संभाजीनगर के
समीप दौलताबाद के पास स्थित है। इसे घृसणेश्वर या घुश्मेश्वर
के नाम से भी जाना जाता है। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए
आते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं। भगवान शिव के 12
ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित
एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं इस मंदिर के समीप स्थित
हैं। यहीं पर श्री एकनाथजी गुरु व
श्री जनार्दन महाराज की समाधि भी है।
परमपिता परमेश्वर महादेव एव माता आदि शक्ति सभी पर
कृपा करे !!
उज्जैन भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख धार्मिक शहर है जो क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है। उज्जैन बहुत ही पुराना शहर है। यह विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी थी। इसे कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर 12 साल में सिंहस्थ कुंभ मेला लगता है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल इस नगरी में स्थित है । उज्जैन के प्राचिन नाम अवन्तिका, उज्जयनी, कनकश्रन्गा आदि है। उज्जैन मन्दिरो की नगरी है। यहा कई तीर्थ स्थल है।
No comments:
Post a Comment