विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह उत्तर
प्रदेश के काशी नामक स्थान पर स्थित है।
काशी सभी धर्म स्थलों में सबसे अधिक महत्व
रखती है। इसलिए सभी धर्म स्थलों में
काशी का अत्यधिक महत्व कहा गया है। इस स्थान
की मान्यता है, कि प्रलय आने पर भी यह स्थान
बना रहेगा। इसकी रक्षा के लिए भगवान शिव इस स्थान को अपने
त्रिशूल पर धारण कर लेंगे और प्रलय के टल जाने पर
काशी को उसके स्थान पर पुन: रख देंगे।
उज्जैन भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख धार्मिक शहर है जो क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है। उज्जैन बहुत ही पुराना शहर है। यह विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी थी। इसे कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर 12 साल में सिंहस्थ कुंभ मेला लगता है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल इस नगरी में स्थित है । उज्जैन के प्राचिन नाम अवन्तिका, उज्जयनी, कनकश्रन्गा आदि है। उज्जैन मन्दिरो की नगरी है। यहा कई तीर्थ स्थल है।
No comments:
Post a Comment