ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के
समीप स्थित है। जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग स्थित है, उस
स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और
पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ऊं का आकार
बनता है। ऊं शब्द की उत्पति ब्रह्मा के मुख से हुई है।
इसलिए किसी भी धार्मिक शास्त्र या वेदों का पाठ ऊं के
साथ ही किया जाता है। यह ज्योतिर्लिंग औंकार अर्थात ऊं
का आकार लिए हुए है, इस कारण इसे ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है।
उज्जैन भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख धार्मिक शहर है जो क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है। उज्जैन बहुत ही पुराना शहर है। यह विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी थी। इसे कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर 12 साल में सिंहस्थ कुंभ मेला लगता है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल इस नगरी में स्थित है । उज्जैन के प्राचिन नाम अवन्तिका, उज्जयनी, कनकश्रन्गा आदि है। उज्जैन मन्दिरो की नगरी है। यहा कई तीर्थ स्थल है।
No comments:
Post a Comment