Sunday 15 March 2015

मेला प्रशासन लेगा 2 करोड़ रुपए की पॉलिसी


सिंहस्थ-2016 के दौरान उज्जैन में कदम रखते
ही आपका 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा हो जाएगा। मेला प्रशासन
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 2 करोड़ रुपए
की पॉलिसी लेगा। सिंहस्थ राज्य साधिकार समिति से निविदा निकाल
पॉलिसी खरीदने की स्वीकृति मिल चुकी है।
मेला अधिकारी अविनाश लवानिया ने बताया सिंहस्थ में 5 करोड़
लोगों का आना संभावित है। भीड़ प्रबंधन सहित
यात्रियों की सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। एहतियातन
बीमा भी कराया जा रहा है। ताकि कोई हादसा होने पर इसका लाभ मिल
सके।
निविदा निकालकर बीमा कंपनियों से प्रस्ताव बुलाएंगे। जिस
कंपनी का प्रस्ताव सबसे बेहतर होगा, उससे पॉलिसी खरीदी जाएगी।
टेंडर में ही अन्य शर्तों का निर्धारण किया जाएगा। अफसरों के अनुसार
किसी श्रद्धालु के साथ हादसा होने पर मेला प्रशासन
द्वारा राशि क्लेम की जाएगी। बीमा कंपनी से भुगतान लेने के बाद इसे
संबंधित तक पहुंचाया जाएगा।
सरकार ने घटाया बजट, क्लेम भी कम
प्रशासन ने पूर्व में राज्य साधिकार समिति को 5 करोड़ रुपए
की पॉलिसी खरीदने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि राशि घटाकर 2
करोड़ रुपए कर दी गई। अगर 5 करोड़ रुपए मंजूर होते तो क्लेम
राश्ाि 5 लाख रुपए हो जाती।

No comments:

Post a Comment