Monday 16 February 2015

उज्‍जैन सिंहस्‍थ-2016: 6 मई को होगा शाही स्‍नान


सिंहस्थ-16 में देशभर से करीब 5 करोड़ श्रद्घालु और लगभग 10 लाख साधु-संत आएंगे। 6 मई-16 को शाही स्नान समेत 9 प्रमुख स्नान होंगे। सिंहस्थ 22 अप्रैल से 21 मई तक चलेगा। देश के इलाहबाद, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में हर 12वें वर्ष सिंहस्थ का मेला लगता है।
देश के बारह ज्योतिर्लिंग में से प्रमुख महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ की परंपरा प्राचीन है। विशेषज्ञ बताते हैं कि उज्जैन में मेष राशि में सूर्य और सिंह राशि में गुरु के आने पर यहां महाकुंभ यानी सिंहस्थ लगता है। इस महापर्व में दस पुण्यप्रद योग भी बनते हैं।
जिनमें अवंतिका नगरी, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, सिंह राशि में गुरु, मेष राशि में सूर्य, तुला राशि में चंद्र, स्वाति नक्षत्र, पूर्णिमा तिथि, व्यतिपात योग व सोमवार शामिल हैं। ज्योतिषों के अनुसार इनमें से अधिकांश योग प्रतिवर्ष बन जाते हैं किंतु सिंह राशि में बृहस्पति 12 वर्ष में ही आते हैं।

No comments:

Post a Comment