Monday 16 February 2015

उज्‍जैन सिंहस्थ-16 आपको दिला सकता है सरकारी जॉब


सिंहस्थ-16 सैकड़ों शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी नौकरी भी दिलाएगा। प्रदेश सरकार ने पहली बार सिंहस्थ के लिए जिले के सरकारी महकमों में रिक्त सभी पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। 44 विभागों में 2147 पद रिक्त हैं, जो कि कुल पदों का इनको चयन परीक्षा के अलावा स्थानांतरण के जरिये भरा जाएगा।
उज्जैन में अगले वर्ष सिंहस्थ है। इसकी व्यवस्थाओं के लिए हजारों अफसर और कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। तैयारियों के क्रम में शासन ने उज्जैन कलेक्टर से सिंहस्थ को लेकर जिले के विभिन्न् विभागों में स्वीकृत और रिक्त पदों की जानकारी चाही थी। इसमें पता चला कि स्वास्थ्य, पीएचई, यूडीए, शिक्षा सहित 44 विभागों में तकनीकी और गैर तकनीकी विशेषज्ञों के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 5326 स्वीकृत पदों में से करीब 40 फीसदी पद वर्षों से खाली हैं। इस जानकारी को कलेक्टर ने शासन को भेज दिया है।
5326 स्वीकृत पद
राज्य शासन ने सिंहस्थ के मद्देनजर जिले के विभिन्न् विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए स्वीकृत और खाली पदों की जानकारी मांगी थी, जो भेज दी है। रिकॉर्ड के मुताबिक 5326 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 2147 खाली हैं।
इन विभागों में सर्वाधिक पद खाली 
विभाग- स्वीकृत- रिक्त
स्वास्थ्य-2022-879
भू-अभिलेख- 439- 71
पीएचई- 371- 111
पीडब्ल्यूडी- 163- 88
यूडीए- 123- 58
पशु पालन- 159- 35
स्कूल शिक्षा- 162- 67
कलेक्टोरेट- 140- 35
वन मंडल- 90- 30
उच्च शिक्षा- 80- 10
आयुष- 105- 51

No comments:

Post a Comment