Monday 16 February 2015

सिंहस्‍थ मेले में बम मिला तो नष्‍ट कर देगी आधुनिक मशीन


सिंहस्थ-16 में किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए पुलिस हर आधुनिक संसाधन जुटाने की तैयारी में है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज स्क्वॉड के लिए महकमे ने टोटल कंटेंटमेंट व्हीकल मुख्यालय से मांगे हैं। जिसमें हर तरह के बम को डिस्पोज करने की क्षमता होगी।
बम मशीन के भीतर रखने पर नष्ट हो जाएगा। दो मशीनें आ सकती है। जिनकी कीमत 24 करोड़ रु. बताई गई है। टीसीवी विदेश जैसे ब्रिटेन, अमेरिका, रूस आदि देशों में बनाई जाती है। जानकारों के मुताबिक इस तरह की दो मशीन सिर्फ दिल्ली में ही है।
महाकाल की नगरी उज्जैन में अप्रैल-16 से सिंहस्थ महाकुंभ लगेगा। जिसमें बीते सिंहस्थ की तुलना में 60 से 70 फीसद ज्यादा यानी करीब 5 करोड़ देश-विदेश के भक्तों के आने का अनुमान है। चार टोटल कंटेंटमेंट व्हीकल के प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजे हैं।
दो पर मंजूरी की मुहर लग सकती है। यदि बम डिस्पोज करेन के लिए उक्त अत्याधुनिक व्हीकल मिलते हैं तो यह बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज स्क्वॉड का हिस्सा होंगे, जो सिंहस्थ में हर आतंकी घटना से निपटने के लिए काम करेगी।

No comments:

Post a Comment