Monday 16 February 2015

हेलिकॉप्‍टर से रखी जाएगी सिंहस्‍थ मेले पर नजर, 22 हजार जवान होंगे तैनात


सिंहस्थ 2016 में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस महकमा प्लानिंग में जुटा है।
मेला क्षेत्र में हेलिकॉप्टर की मदद से लगातार नजर रखी जाएगी, वहीं 22 हजार से अधिक चुस्त-दुरुस्त जवान तैनात किए जाएंगे।
भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस
सिंहस्थ के अनुभवी पुलिस अफसरों के साथ दो घंटे मंथन कर डीजीपी श्री दुबे ने भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस रखा। वहीं भविष्य की प्लानिंग भी बताई।
उन्होंने बताया 22 हजार से ज्यादा का फोर्स मांगा गया है। आईजी जैन ने सुझाव दिया कि सिंहस्थ में अलग-अलग कार्य करने वाले सभी एनजीओ को मिलाकर एक बड़ा एनजीओ बनाया जाए, जो सतत्‌ सेवा देते रहेंगे।
शिप्रा किनारे घाट विकसित हो
वहीं पुराने अफसर मॉनीटरिंग करें। एसपी मंदसौर मनोहर वर्मा ने सुझाव दिया कि शिप्रा किनारे घाट विकसित हो।
इससे नहान के समय भीड़ प्रबंधन ठीक रहेगा। उज्जैन आईजी वी मधुकुमार व एसपी अनुराग ने वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
सिंहस्थ का यह बनाया प्लान
- मैदान में वे ही जवान तैनात होंगे, जो शारीरिक रूप से फिट होंगे। उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
- पुराने अनुभवी अधिकारी, कर्मचारी की सेवाएं लेंगे।
- आपदा प्रबंधन की तैयारियां भी। ताकि जरूरत पड़ने पर दिक्कत न हो।
- पांच किमी के दायरे में चेकिंग के बाद ही भीड़ शहर में प्रवेश करेगी।
- इंदौर व उज्जैन संभाग के सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग होगी।

No comments:

Post a Comment